{"_id":"5c5dec0bbdec220bb35c33ba","slug":"61549659147-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के आरोप को लेकर अनशन पर बैठा किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के आरोप को लेकर अनशन पर बैठा किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन हड़पने का आरोप, अनशन पर किसान
ललितपुर। जिले में अवैध कब्जे करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही कूटरचित दस्तावेज जारी कर गरीबों की जमीनों हड़पने के आरोप लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तहसील पाली के ग्राम कैथोरा टपरन का है। जहां पर एग्रीमेंट के नाम पर रजिस्ट्री कराकर जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान किसान शुक्रवार चैनू से आमरण अनशन पर बैठ गया है।
किसान चैनू पुत्र छुट्टे कुशवाहा ने बताया कि बीते वर्षों पूर्व पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके उपचार के लिए पैसों की आवश्यकता थी। एक व्यक्ति ने थाना पाली क्षेत्र के बंट निवासी एक प्रभावशाली व्यक्ति से कराई। जिसमें पैसों के एवज में कोरे स्टांप पर अंगूठा लगाने के लिए कहने लगा। पीड़ित ने बातों में आकर कोरे स्टांप पर अंगूठा लगा दिया। जिसके एवज में 60 हजार रुपये दिए। पत्नी के स्वास्थ्य सही होने पर पीड़ित ने विपक्षी की रकम को ब्याज सहित वापस कर दिया। जिस पर विपक्षी ने लिखाई के नाम पर 26 हजार रुपयों की मांग की। अचानक एक दिन विपक्षी अपने अज्ञात साथियों के साथ आया और जमीन पर कब्जा करने लगा। जिस पर उसने ने मना किया। इस पर प्रभावशाली व्यक्ति बोला कि यह जमीन उसकी है। उसने 15 दिन में जमीन खाली करने के लिए कहा। अन्यथा जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।