{"_id":"5b7b204f42c79246773ea335","slug":"61534795855-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप
ललितपुर। जखौरा थानांतर्गत एक गांव निवासी सहरिया महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना व चौकी पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जखौरा थाना क्षेत्र के बांसी चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी सहरिया महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर बताया कि 17 अगस्त की रात वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक घर में जबरन घुस आया और बुरी नीयत से पकड़कर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। महिला की चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने बताया कि इस संबंध में 18 अगस्त को बांसी चौकी पुलिस को दो बार शिकायती पत्र दिए, लेकिन, कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।