फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पेट्रोल, डीजल की कीमतों को लेकर टैक्सी चालकों की हड़ताल

पेट्रोल, डीजल की कीमतों को लेकर टैक्सी चालकों की हड़ताल

Fri, 28 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल की कीमतों को लेकर टैक्सी चालकों की हड़ताल
पेट्रोल, डीजल की कीमतों को लेकर टैक्सी चालकों की हड़ताल
विज्ञापन

तुवन ग्राउंड में एकत्रित होकर की नारेबाजी, किया पहिया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। देश में पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर टैक्सी चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को तुवन मंदिर ग्राउंड में एकत्रित होकर चालकों ने जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत डीएम को ज्ञापन सौपा। टैक्सी चालकों की इस हड़ताल से सवारियों को खासी परेशानी हुई। कइयों को तो पैदल घर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
पेट्रोल, डीजल के दामों में आग लगी हुई है। आए दिन इनके दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसका विपरीत असर विभिन्न वर्गो पर देखा जा रहा है। टैक्सी चालकों का भी मुनाफा कम हो गया है। इससे चालकों में रोष देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को वह हड़ताल पर चले गए। उन्होंने तुवन ग्राउंड पर एकत्रित होकर सबसे पहले टैक्सियों के पहिये जाम कर दिए। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों पर विरोध व्यक्त किया। यही नहीं, सड़कों पर दौड़ रही कुछ टैक्सियों को यूनियन के लोगों ने रोक लिया। इसके बाद उसमें बैठी सवारियां को उतरवा दिया। इससे यात्रियों और यूनियन के लोगों में नोकझोंक भी हुई। तुवन चौराहे और कोतवाली के मध्य की दूरी ज्यादा नहीं है। इतना सब होता रहा लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, ऐसे में यूनियन के लोगों को मनमानी करने का मौका मिल गया। जब सड़कों पर टैक्सी नजर नहीं आई तो चालकों ने एकजुटता प्रदर्शन करते हुए डीदएम को ज्ञापन सौपा। इसजमें कहा गया कि देश में बढ़ती पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने एवंश यात्रियों से पूरा किराया नहीं मिलने के कारण गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। जब चालक पूरा किराया मांगते हैं तो उनके साथ यात्रियों द्वारा गुंडागर्दी की जाती है। उन्होंने पहले से निर्धारित चले आ रहे किराये को नगर के विभिन्न स्थानों पर चस्पा कराने की मांग की है। ज्ञापन पर रानू यादव, कृष्ण बिहारी मिश्रा, राजाराम, शंकरदयाल, पवन सिंह, मोनू, जानकी प्रसाद, दीपक, मुकेश, प्रमोद, आकाश, कप्तान सिंह, संतोष साहू, अरविंद, राहुल, विवेक कुमार, खेमचंद, घनश्याम के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन


स्कूली टैक्सी पहले ही बढ़ा चुके किराया
टैक्सी चालकों की यह पहली हड़ताल नहीं है। इससे पहले भी चालकों ने स्कूल से बच्चों को लाने व छोड़ने के लिए किराया बढ़ाने के लिए हड़ताल की थी। इस दौरान अभिभावकों को काफी परेशान होना पड़ा था। इस हड़ताल से चालक किराया बढ़ाने में कामयाब हो गए थे। अब यात्री किराए को लेकर हड़ताल पर उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों के निशाने पर भी हैं कीमतें
पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अकेले टैक्सी चालक ही नाराज नहीं हैं बल्कि विपक्षी दलों ने भी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर ले रखा है। टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन कर इस मामले को शहर में गरमा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed