{"_id":"5a8737ec4f1c1b4d588b8e25","slug":"51518811116-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: पुरानी रंजिस के चलते गर्भवती महिला और सास के साथ की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: पुरानी रंजिस के चलते गर्भवती महिला और सास के साथ की मारपीट
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश के चलते गर्भवती महिला और सास के साथ मारपीट
ललितपुर। महरौनी कोतवाली अंतर्गत सिलावन गांव निवासी गर्भवती महिला और उसकी सास के साथ पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने मारपीट कर दी। इससे दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो र्गइं। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ितों ने महरौनी पुलिस पर थाने में सुनवाई न करने और भगाने का आरोप लगाया है।
सिलावन गांव निवासी हरदुलारी पत्नी बालचंद ने बताया कि एक साल पूर्व गांव में रहने वाले एक परिवार से उनका विवाद हो गया था। इसके चलते विपक्षीगण उनके परिवार से रंजिश मानते चले आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह जब उसका पति बालचंद घर से बाहर निकला तभी आधा दर्जन विपक्षी लाठी डंडों से लैस होकर आ गए और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। चीखपुकार सुन जब वह व उसकी गर्भवती बहू कुसुम पत्नी मुकेश को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। हरदुलारी का आरोप है कि घटना की सूचना देने जब उसके परिजन महरौनी कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उसकी एक न सुनी और चलता कर दिया। न्याय न मिलता देख पीड़ित परिवार हताश व निराश हो गया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।