फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दो सौ एकड़ की जमीन में फसल के अवशेष व भूसा जलकर राख

दो सौ एकड़ की जमीन में फसल के अवशेष व भूसा जलकर राख

Wed, 01 May 2019 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
दो सौ एकड़ की जमीन में फसल के अवशेष व भूसा जलकर राख
दो सौ एकड़ में गेहूं के डंठलों व भूसा में लगी आग
विज्ञापन

ललितपुर। मंगलवार को थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन और समोगर में लगभग 200 एकड़ जमीन पर खेतों में गेहूं के सूखे डंठलों और भूसा में आग लग गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कुछ किसानों को हजारों रुपये का भूसा जलने से नुकसान हो गया।
खेतों में फसल के अवशेषों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। स्थिति यह है कि दो-तीन दिन में किसी न किसी गांव में आग लग जा रही है। इनमें कुछ तो महुआ बीनने के लिए पेड़ के नीचे डले पत्तों को जलाने से तो कुछ अन्य कारणों से आग लग रही है। मंगलवार को ब्लॉक महरौनी के अंतर्गत ग्राम सिलावन व समोगर में सुबह ग्यारह बजे खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते आगम आसपास के खेतों में पैल गई। सभी खेतों में गेहूं के डंठल आार भूसा रखा होने के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के लगभग दो सौ एकड़ से अधिक खेतों में आग लगने से भूसा व डंठल जल गए।
विज्ञापन

आग के विकराल रूप लेने पर ग्राम सिलावन से कुछ ही देर में आग हवा के रुख के साथ समोगर गांव तक पहुंच गई। गनीमत रही कि यहां पर नाला होने के कारण आग गांव के अंदर नहीं पहुंच सकी। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने प्रयास किया, लेकिन लगातार बढ़ रही आग पर काबू न पाता देखकर ग्रामीणों ने खेतों में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इस पर एक गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इससे आग को आगे बढ़ने से रोक लिया गया, आसपास के ग्रामीण भी आग बुझाने में लगे रहे। लगभग दो घंटे के बाद ही आग पर काबू पाया गया। लेकिन, इस दौरान खेतों में रखा भूसा जल गया। इसी प्रकार थाना बार अंतर्गत ग्राम टूंडासर में भी खेतों में गेहूं के डंठलों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed