फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महिला पर किया सुअर ने हमला, घायल

महिला पर किया सुअर ने हमला, घायल

Wed, 01 May 2019 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
महिला पर किया सुअर ने हमला, घायल
सुअर ने किया महिला पर हमला, घायल
विज्ञापन

मदनपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम सौंरई निवासी महिला के ऊपर सुअर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। महिला को बेहोशी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सौंरई गांव निवासी महिला नन्हीं बाई मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती है। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे वह नजदीक के मोतिया जंगल में गई थी। वहां वह महुआ बीन रही थी कि अचानक एक सुअर ने उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह चीखने लगी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सुअर को भगाया। परिजनों को सूचना दी गई, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन घंटे बाद उसे होश आया। महिला के हाथों और पैरों में गहरे जख्म हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के भतीजे राजकुमार पाल ने बताया कि उसकी चाची के ऊपर जंगली सुअर ने हमला किया है। उसकी हालत गंभीर है, उसने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि जानकारी मिली है कि महिला महुआ बीन रही थी, उसी दौरान कुछ लोग जंगल में शिकार कर रहे थे। तभी अचानक सुअर दौड़ पड़ा और सामने महिला आ गई, जिससे सुअर टकरा गया और हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed