फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कोतवाली के सामने से बाइक ले उड़े चोर

कोतवाली के सामने से बाइक ले उड़े चोर

Tue, 25 Jul 2017 01:26 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के सामने से बाइक ले उड़े चोर
लो अब कोतवाली के सामने से चोरी
विज्ञापन


ललितपुर। जनपद में बाइक चोरी की घटनाएं कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही है। अन्य स्थलों को तो छोड़िए बीते रोज अज्ञात चोर कोतवाली से चंद कदम की दूूरी पर स्थित कंपनी बाग के बाहर से बाइक चोरी कर ले गए। यह चोरों के द्वारा पुलिस को खुली चुनौती है। जनपद की पुलिस बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में निष्क्रिय साबित हो रही है, इसका उदाहरण है कि जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सदस्यों को बीना पुलिस ने पकड़ा था।

मुहल्ला चौबेयाना निवासी विवेक सड़ैया पुत्र रामेश्वर विगत रविवार की शाम कोतवाली के सामने स्थित कंपनी बाग टहलने के लिए गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर दी और जब वह वापस आया तो उसकी बाइक नदारद हो गई। पीड़ित ने इसकी जानकारी तत्कालीन पुलिस को दी, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। साथ ही पुलिस ने इस संबंध में अभी मुकदमा पंजीकृत भी नहीं किया है। वर्तमान में जनपद के थानों में सैंकड़ों बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं, जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अपनी सफलता को छिपाने के लिए बाइक चोरी की घटनाओं में मुकदमा दर्ज नहीं करती है। अनेकों बार ऐसा भी देखने को मिला है कि जब कहीं जनपद से चुराई गई बाइक बरामद होती है, तो बरामदगी के बाद वाहन स्वामी से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed