फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   विभाग नहीं लगा पा रहा चालकों की मनमानी पर लगाम

विभाग नहीं लगा पा रहा चालकों की मनमानी पर लगाम

Mon, 28 Jan 2019 03:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
विभाग नहीं लगा पा रहा चालकों की मनमानी पर लगाम
बस चालकों की मनमानी पर कब लगेगी लगाम
विज्ञापन

समय से पहने चलाते और स्टैंड पर नहीं खड़ी करते
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में चालकों की मनमानी से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जहां कुछ बसें समय से पहले अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही है। यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी चालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।
जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निजी बसों के साथ ही परिवहन निगम की बसें संचालित हो रहीं है। इनमें मुख्यालय से प्रतिदिन लगभग डेढ़ सौ से अधिक बसों का आवागमन हो रहा है। जो जिले के कस्बाओं के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहीं है। वहीं, कुछ बसें जिले समीपवर्ती जिलों के लिए रवाना होती है। इनमें अधिकांश बसें मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, अशोकनगर, सागर, दतिया, शिवपुरी आदि स्थानों पर चलाईं जा रही है। साथ ही परिवहन निगम की भी बसें चल रहीं हैं। जो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्यालय व झांसी के लिए रवाना होती है। इनमें कुछ बसें कानपुर, लखनऊ व प्रयागराज के लिए चल रहीं है। लेकिन इनमें अधिकांश परिवहन निगम की बसें चालकों की मनमानी से चल रहीं है। झांसी से संचालित झांसी ललितपुर नॉनस्टाफ बस, गुढ़ा कानपुर व गुढ़ा से झांसी को संचालित बसें अपने तय समय पर न चलकर चालकों की मनमाने समय पर अपने गंतव्य के लिए रवाना होती है। जिससे यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इनमें नानस्टाफ बस का समय शाम छह बजे ललितपुर से झांसी चलने के लिए है। लेकिन यह बस अपने समय से पहले ही भाग जाती है। गुढ़ा से कानपुर जाने वाली बस का समय मुख्यालय से एक बजकर बीस मिनट है। लेकिन यह बस कभी 12 बजे तो कभी साढ़े बारह बजे अपने गंतव्य के लिए चली जाती है। जिससे कई यात्रियों को यात्रा के लिए कई बसों को बदल कर जाना पड़ता है। इतना ही नहीं शाम को आठ बजे ललितपुर से झांसी के लिए जाने वाली गुढ़ा झांसी बस सेवा अपने समय से पहले भाग रही है। यह बस लगभग दो माह से अधिक समय से अपने समय पर नहीं जा रही है। जबकि यह बस झांसी की ओर जाने वाली अंतिम बस है। इससे इस बस के इंतजार में कई सवारियां यात्रा करने के लिए इंतजार करतीं है। लेकिन यह बस कभी-कभी तो बस स्टैंड के पहले से ही भाग जाती है। जिससे कई यात्री बस का इंतजार करते रहते हैं। अंत में मायूस होकर आशियाना ढूंढते है। इसके बावजूद जिम्मेेदार अधिकारी चालकों की मनमानी पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन


बस स्टेंड पर नहीं होती निगरानी
परिवहन निगम द्वारा जिले में लगभग दो दर्जन बसों को संचालन किया जा रहा है। जो ग्रमीण क्षेत्रों के साथ ही अन्य जिलों में चलाई जा रही है। इसके बाद भी विभागीय कोई अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय स्थित बस स्टेंड पर निगरानी के लिए तैनात नहीं है। जिससे इन बसों के संचालक अपने मनमाने समय पर संचालित कर रहे हैं। इसके साथ ही जानकारी के लिए कोई नंबर अंकित नहीं है। जिससे बसों के आने जाने की सूचना यात्रियों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज की बसों का यात्रियों की सुविधा के लिए समय निश्चित किया गया है। यदि चालक मनमाने समय पर बसों का संचालन कर रहे हैं तो ऐसे चालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया जाएगा।
एसके राय, क्षेत्रीय प्रबंधक
परिवहन निगम, झांसी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed