{"_id":"5b8d98fe42c792463b3b717e","slug":"31536006398-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवरों से फसल का नुकसान करवाए जाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानवरों से फसल का नुकसान करवाए जाने का आरोप
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवरों से फसल का नुकसान करवाए जाने का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा निवासी ग्रामीणों ने गांव के ही एक दबंग पर तारबाड़ी काटकर जानवरों से फसल का नुकसान करवाए जाने के आरोप को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पूर्व में ग्रामीणों ने जानवरों के फसल को बचाने के लिए एक अस्थाई गौशाला बनाई थी। इसमें सभी ने रुपये एकत्रित करके तार की खरीद व खाने के लिए भूसे की व्यवस्था की थी। इसमें आवारा जानवरों को रखा गया है। लेकिन रविवार की रात्रि लगभग 12 बजे गांव के ही एक दबंग व उसके परिवार के लोगों ने अस्थाई गौ शाला की तारबाड़ी को काट कर जानवर निकाल दिए। जिससे गांव के अधिकांश किसानों की फसल को जानवरों ने खा लिया है। जिससे फसल का नुकसान हो गया है। किसानों ने बताया कि खेती करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पीड़ित किसानों ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर गोपीलाल, तोरन सिंह, गुड्डीदेवी, ब्रजेंद्र, मुन्नालाल, विष्णुकुुमार, मोहनलाल, चुन्नीलाल, रामकिशोर, छक्कीलाल, राजकुमार, राजेश, सोहन, अरविंद्र, राजकुमार, लक्ष्मन, रमेश, रामसिंह, रामचरन, विनोद कुमार, विशन आदि के हस्ताक्षर बने हैं।