फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी पकड़ा

क्राइम: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी पकड़ा

Fri, 16 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी पकड़ा
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा वांछित अपराधी
विज्ञापन

ललितपुर।
रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के बम्हौरीनागल गांव में जुएं के विवाद को लेकर किसान को गोली मारने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की एक गोली कोतवाली प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लग गई।
अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता के निर्देशन में गठित टीम में शामिल कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश राम को ग्राम टीला में बंटी उर्फ अरविंद सिंह पुत्र देवेंद्र निवासी गांधीनगर अपने तीन अन्य साथियों के साथ हरीराम अहिरवार की झोपड़ी में छिपे होने की सूचना मिली। वह पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख बंटी व उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली कोतवाली प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी। यह देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और घायल अवस्था में पड़े बंटी राजा को गिरफ्तार कर लिया। मौका देख उसके अन्य साथी फरार हो गये। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से रामसिंह से लूटे गये रुपये में से 18270 रुपये बरामद कर लिये। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली व महरौनी कोतवाली में चोरी, गैंगेस्टर सहित 15 मुकदमे पहले से ही पंजीकृत है।
विज्ञापन


जुएं के विवाद में मारी थी गोली
गौरतलब हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बम्हौरी नांगल गांव में 12 मार्च को जुएं का फड़ लगा हुआ था। जिसमें बम्हौरीनांगल निवासी राजा सिंह दांव लगा रहा था। वह अनूप यादव का करीब एक लाख रुपये जीत गया। इसके बाद राजा व अनूप अपने साथियों के साथ विवाद करने लगे। इसी दौरान उसका पिता रामसिंह आ गया, पिता को आते देख राजा सिंह ने जुएं की रकम पिता को दे दी। यह देख आरोपियों ने राजा के साथ मारपीट कर उसके पिता पर तमंचे से फायर झोंक कर उसके एक लाख रुपये लूट लिये। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी गगन पंथ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी शानू को अस्पताल गेट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद से बंटी राजा उर्फ अरविंद निवासी नईबस्ती, देवेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र, संदीप अहिरवार, घंसू, छोटू व देवेन्द्र फरार चल रहे थे। मामले में फरार चल रहे आरोपियों की मुखबिर से सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ने पुलिस बल व क्राइम ब्रांच के साथ अंडेला गांव के टीला मजरा में घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर बंटीराजा व उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दविश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे टीम में शामिल
आरोपी के साथ मुठभेड़ करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश राम, पाली थानाध्यक्ष देवेश उपाध्याय, क्राइम ब्रांच टीम से श्याम सुंदर, रविंद्र कटियार, अजमत उल्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed