फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मुद्रालोन की आड़ में मांगा जा रहा सुविधा शुल्क

मुद्रालोन की आड़ में मांगा जा रहा सुविधा शुल्क

Fri, 26 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
मुद्रालोन की आड़ में मांगा जा रहा सुविधा शुल्क
मुद्रालोन की आड़ में मांगा जा रहा सुविधा शुल्क
विज्ञापन

ग्रामीण ने की एसडीएम से कार्रवाई की मांग
पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें, ठोस कार्रवाई न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सौंरई (ललितपुर)। तहसील मड़ावरा के सौंरई गांव स्थित बैंक में दलालों का बोलबाला है। बृहस्पतिवार को ही एक ग्रामीण से मुद्रा लोन की आड़ में सुविधा शुल्क की मांग गई। इस संबंध में ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी मड़ावरा को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

तहसील मड़ावरा के सौंरई गांव निवासी संदीप तनय वेदव्यास ने उपजिलाधिकारी मड़ावरा आजाद भगत सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि सौंरई स्थित बैंक में दलाली चरम पर है, जहां लोगों को खुद की पूंजी जमा व निकासी के लिए भी घूसखोरों का सहारा लेना पड़ रहा है। उक्त बैंक से 50 हजार रुपये का मुद्रा लोन कराया था। इसके फाइल संबंधी कार्य व कागजाद बैंक में जमा हैं व लोन भी स्वीकृत हो चुका है। 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी और 25 हजार रुपये की निकासी अभी बाकी है। बैंक मैनेजर राजीव रंजन द्वारा बताया गया कि शेष राशि का भुगतान दो दिन बाद किया जाएगा। जब दो दिन बाद शिकायतकर्ता जब बैंक पहुंचा तो यहां बैंक में मुद्रा लोन की आड़ में सुविधा शुल्क मांगा जाने लगा। ग्रामीण ने अवशेष भुगतान दिलाने व सुविधा शुल्क के चलन पर अंकुश लगाने की मांग की है। गौरतलब हो कि सौंरई बैैंक की पहले भी कई बार ग्रामीणों द्वारा शिकायत की जा चुकी हैं। लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने के चलते दलालों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed