फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रभारी सीडीओ पर सफाई कर्मियों ने लगाया मारपीट का आरोप

प्रभारी सीडीओ पर सफाई कर्मियों ने लगाया मारपीट का आरोप

Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी सीडीओ पर सफाई कर्मियों ने लगाया मारपीट का आरोप
प्रभारी सीडीओ पर कर्मचारियों ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में ही सफाई कर्मियों ने की कार्रवाई की मांग
सफाई कर्मी के साथ हुई मारपीट के मामले की जांच करेंगे अपर जिलाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जिले के प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में सफाई कर्मचारियों को लगाना प्रशासन के लिए महंगा पड़ गया। यहां लगे एक सफाई कर्मचारी ने प्रभारी सीडीओ पर गालीगलौज करते हुए लात घूसों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले के तूल पकड़ने पर एडीएम को जांच सौंप दी गई है। वहीं, प्रभारी सीडीओ ने लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
शुक्रवार को जनपद भ्रमण पर आए प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कार्यक्रम शनिवार को ब्लाक बिरधा में रखा गया। इसकी तैयारी सुबह से ही प्रारंभ हो गई थी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने 15 सफाई कर्मियों को विकासखंड परिसर में कुर्सी मेज को व्यवस्थित करने का जिम्मा सौंपा। प्रभारी सीडीओ बलिराम वर्मा भी मौके पर पहुंचकर तैयारी को देखने लगे। इसी दौरान उन्होंने लापरवाही को देख एक सफाई कर्मचारी को ऊंची आवाज में डांट दिया। जिस पर सफाई कर्मचारी को बुरा लग गया। उसने प्रभारी सीडीओ से डांटने का कारण पूछ लिया। इसके बाद तो साहब का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उधर, सफाई कर्मचारी दयाराम सेन का आरोप है कि प्रभारी सीडीओ बलिराम वर्मा जिनका मूल पद परियोजना निदेशक है। वह उस समय ब्लाक परिसर में पहुंचे जब वह कुर्सियों को व्यवस्थित कर रहा था, इसमें उन्हें क्या कमी नजर आई? बिना कुछ कहे गालीगलौज करने लगे। यही नहीं, उन्होंने लात घूसों से मारपीट शुरू करते हुए यह कहने लगे कि तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। मैं उच्च अधिकारियों की श्रेणी में आता हूं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। इसके बाद ललितपुर कोतवाली तहरीर लेकर पहुंचे लेकिन उन्होंने तहरीर लेने की जगह टरका दिया। जब यह मामला प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही के समक्ष पहुंचा तो अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह को इसका जांच अधिकारी बना दिया गया। इससे पूरा मामला गर्मा गया है।
विज्ञापन

......
अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं हुई तो देगें धरना
सफाई कर्मी के प्रति बुरा व्यवहार बरतने से समूचे कर्मियों में रोष व्याप्त है। यदि प्रभारी सीडीओ बलिराम वर्मा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो सात मई को सुबह दस बजे से विकास भवन परिसर में कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक सिंह, जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्राम सफाई कर्मचारी संघ

ऊंची आवाज में नहीं बोल सकते क्या
मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान सफाई कर्मी से ऊंची आवाज में बोल दिया। इतने में सफाई कर्मी शोर मचा रहे हैं। मारपीट के आरोप कतई सत्य नहीं हैं।
बलिराम वर्मा, परियोजना निदेशक/ प्रभारी सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed