फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कुऑ निर्माण रुकवाने का आरोप

कुऑ निर्माण रुकवाने का आरोप

Wed, 30 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
कुऑ निर्माण रुकवाने का आरोप
कुआं निर्माण रुकवाने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी हरनाम सिंह तनय गनेश सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र देकर विपक्षियों पर जबरन कुआं निर्माण रुकवाने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि पीड़ित ने अपनी पट्टे की जमीन पर 2010 में जेसीबी मशीन से एक कुआं खुदवाया था। पीड़ित ने कुआं को बांधने का कार्य प्रारंभ किया। जिस पर विपक्षी ने लेखपाल की मिलीभगत से जमीन की गलत नाप करा ली है। इसमें लेखपाल ने कुआं को विपक्षी की जमीन में बता दिया है, जिससे विपक्षी कुआं का निर्माण नहीं कर पा रहा है। पीड़ित ने जमीन की सही नाप करा कर कुआं निर्माण करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है।


सफाई कर्मी को बहाल करने की मांग
ललितपुर। विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम पटसेमरा निवासी ग्रामवासियों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर सस्पेंड सफाई कर्मी को बहाल करने की मांग की। प्रार्थनापत्र में बताया कि ग्रामीणों ने बड़ी नाली सफाई के लिए एक शिकायती पत्र दिया था। जिस पर ग्राम प्रधान ने सफाई कर्मी रेखा से रुपयों की मांग की। पैसों की मांग पूरी न होने पर अधिकारियों से मिलकर उक्त सफाई कर्मी को सस्पेंड करा दिया है। ग्रामवासियों ने बताया कि प्रधान ने अपने निजी लाभ के चलते सफाई कर्मी को सस्पेंड करा दिया है। ग्रामवासी रेखा सफाई कर्मी के कार्य से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। यह समय से व ईमानदारी से अपना कार्य करती हैं। इसको बहाल करने की मांग की है। प्रार्थनापत्र पर संजय सिंह, वॉवीराजा, अमर सिंह, विजय सिंह, धमेंद्र सिंह, राजपाल सिंह के हस्ताक्षर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed