फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मारपीट कर झूठे मुकदमा में फसाने का आरोप

मारपीट कर झूठे मुकदमा में फसाने का आरोप

Thu, 03 Aug 2017 01:46 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
मारपीट कर झूठे मुकदमा में फसाने का आरोप
मारपीट कर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के झरकोन निवासी कल्लो पत्नी बाबूलाल ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर रिश्तेदारी के लोगों पर मारपीट कर झूठे मुकदमा में फंसाने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि किसी घरेलू विवाद को लेकर आए परिवार ने एकराय होकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान विपक्षीगणों ने लाठी का प्रहार कर रहे थे। इसी दौरान लाठी विपक्षीगणों के साथियों को ही लग गई थी। इसका आरोप मुझ पीड़ित पर लगाया जा रहा है। पीड़ित महिला ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


मक्के की फसल में खरपतवार नाशक दवा डालने का आरोप
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम दरौनी निवासी भैयन पुत्र लम्पू ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गांव के ही दबंगों पर मक्का की फसल में खरपतवार नाशक दवा डालकर फसल नष्ट करने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसमें बताया कि जमीन को एसडीएम महरौनी के आदेेश पर पुलिस द्वारा कब्जा मुक्त करवाई थी। जिस मक्का की फसल बोई थी कि विपक्षीगणों ने आकर मक्का की फसल में खरपतवार नाशक दवा डालने लगे। इसका विरोध करने पर गालीगलौज कर मारपीट कर दी। शिकायत करने पर मोबाइल से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अन्यथा परिजन सहित आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed