{"_id":"5980d9454f1c1b98798b4738","slug":"201501616453-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी छीता पत्नी आशाराम बसोर ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर रुपये बैंक में न कराकर एक प्राइवेट कंपनी में जमा करने व पैसा वापिस न करवाने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि एक वर्ष पूर्व जमीन बेेचकर कर्जा चुकाया था। कर्जा चुकाने के बाद एक लाख रुपये बचे रहे थे। जिसकी जानकारी गांव के ही एक व्यक्ति को थी। जिस पर उसने घर आकर कहा कि पैसा घर मत रखों चोरी हो सकता है। जिस पर मेरे पति ने बैंक में जमा करने के लिए गया और एक प्राईवेट कंपनी में कर दिए। पैसा वापिस करवाने के लिए घर गया तो गालीगलौज करने लगे मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई कर पैसा वापिस दिलवाने की मांग की है।
सड़क पक्की कराने की मांग
ललितपुर। विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम भर्राया के निवासी ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर नीमखेड़ा तिराहा से भर्रया जाने वाले मार्ग पर पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है। प्रार्थनापत्र में बताया कि नीमखेड़ा तिगैला से कलख मजरा भर्राया तक जाने वाले मार्ग पर आवागमन आठ महीने बंद रहता है। बरसात के चार महीने पानी रहने के कारण व चार महीने किसान खेतों में पानी लगाने के कारण रास्ते से आने जाने में परेशानी रहती है। विद्यालय आने जाने में परेशानी है। गर्भवती महिला व बीमार मरीज को ले जाने में वाहन को महज तीन किलो मीटर के रास्ते में लगभग दो-तीन घंटे का समय लगता है। इससे बीच में ही मृत्यु हो जाती है। ग्रामीणों पक्की सड़क डलवाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र में रामेश्वर, बहादुर सिंह बुंदेला, लीला, सीता आदि के हस्ताक्षर रहे।