{"_id":"5980d9394f1c1b61198b45b0","slug":"201501616441-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारौल में बेरोकटोक हो रहा खनन व कटान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारौल में बेरोकटोक हो रहा खनन व कटान
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारौल में बेरोकटोक हो रहा खनन व कटान
डोगराखुर्द (ललितपुर)। गौना रेंज अंतर्गत ग्राम पटना के एक व्यक्ति ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर पटना पारौल में अवैध खनन और पेड़ों का कटान बेरोकटोक होने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता रसिक बिहारी दुबे ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम पारौल में अवैध पत्थर का खनन व पेड़ों का कटान जोरों पर चल रहा है। जिसमें विभागीय मिलीभगत से इस खेल को अंजाम दिया जा रहा है। कारोबारी बेरोकटोक इमारती पत्थरों मोरंगए खंडा व पेड़ों का कटान धड़ल्ले से कर रहे हैं। रेंज अंतर्गत लाखों रुपये का पत्थर काटा बेचा जा चुका है। कई वर्षों से पौधरोपण किया जा रहा है लेकिन यह दिखाई नहीं दे रहा है। जो पुराने बैश कीमती पेड़ लगे थे वह कारोबारियों के निशाने पर हैं। वन विभाग के अफसरों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें कर चुके हैं। जिसकी न तो कोई ठोस जांच हुई और न ही अवैैध गतिविधियों पर अंकुश लग सका है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिन कंधों पर जंगल की संपदा की सुरक्षा का जिम्मा है, उन्होंने ही लूट की छूट दे है। शिकायतकर्ता ने उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फ्री संयोजन देने में मनमानी
ललितपुर। देवगढ रोड नेहरू नगर के एक व्यक्ति ने दिवस में शिकायती पत्र देकर विद्युत विभाग के अफसरों पर फ्री संयोजन में मनमानी करने का आरोप लगाया है। नेहरू नगर निवासी अंकित सिंह ठाकुर ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 23 जुलाई को कैंप लगाया गया था। जिसमें फ्री कनेक्शन देने की कार्रवाई की गई। लेकिन अब अफसर अपनी बात से पलट रहे हैं। उन्होंने कहीं भी जाकर शिकायत करने को कहा है। यही नहीं, प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी गई। उसने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।
मीटर का सीलिंग प्रमाण पत्र दिलाएं
ललितपुर। शहर के निकटवर्ती ग्राम रजवारा के एक व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर विद्युत अफसरों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ग्राम रजवारा निवासी अभिषक श्रीवास्तव ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि घर पर लगे मीटर का सीलिंग प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है और न हीं बिल प्राप्त कराया जा रहा है। इस संबंध में कई बार विद्युत अफसरों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिनए कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे उसका बिल लगातार बढ़ता जा रहा है जबकि वह लंबित बिल का भुगतान करने को तैयार है।
विज्ञापन
कानूनी कार्रवाई की मांग
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला आजादपुरा की एक महिला ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर मुहल्ले के ही एक व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आजादपुरा निवासिनी फूलाबाई ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि 31 जुलाई को रात्रि ग्यारह बजे घर पर थी। इसी दौरान मुहल्ला का एक व्यक्ति आया और दरवाजे पर लाते मारने लगा। यही नहीं, बुरी बुरी गालियां देते हुए धमकी देने लगा। जिससे जान का खतरा उत्पन्न हो गया है। उसने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।