फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एरिया मैनेजर समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा

एरिया मैनेजर समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 07 Mar 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
एरिया मैनेजर समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा
एरिया मैनेजर समेत दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर 18 हजार रुपये हड़पने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बीमा कंपनी के झांसी के एरिया मैनेजर समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्रपाल मंदिर तालाब के पास निवासी लक्ष्मीनारायण ने अदालत को बताया कि 23 अक्तूबर 2018 को मोहल्ला नदीपुरा निवासी शाहिद अंसारी एवं बीमा कंपनी के एरिया मैनेजर झांसी निवासी अक्षय दरबारी ने उसके साथ धोखाधड़ी करके बीमा पॉलिसी का लालच देकर 18 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर उक्त लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। विरोध करने पर दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed