फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   विस्फोटक के साथ पकड़े गए दो आरोपी

विस्फोटक के साथ पकड़े गए दो आरोपी

Mon, 01 Oct 2018 02:41 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
विस्फोटक के साथ पकड़े गए दो आरोपी
विस्फोटक के साथ पकड़े गए दो आरोपी
विज्ञापन

बार थाना के गड़िया गांव में क्रशर से मिले विस्फोटक का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता के निर्देशन में तालबेहट क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व थाना बार प्रभारी व स्वाट टीम प्रभारी अधीनस्थों सिपाहियों के साथ वाहन चोरी के मामलों में छानबीन कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम गढ़िया में स्थित कृपा शंकर के क्रेशर पर एक गढ्ढे में भारी मात्रा में विस्फोटक रखे होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई, तो उक्त क्षेत्र में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया और उसके साथ ही दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।
शनिवार की रात थाना बार प्रभारी हाकिम सिंह व स्वाट टीम प्रभारी अनवर अहमद अपनी टीम के साथ ग्राम गढ़िया में वाहन चोरी की घटनाओं की छानबीन में लगे हुए थे। उक्त टीम को ग्राम गढ़िया में कृपा शंकर पर एक गढ्ढे में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ छिपे होने की जानकारी मुखबिर से मिली, जिस पर टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए करीव 21 पेटी विस्फोटक बरामद किया और पुलिस ने मौके से ग्राम गढ़िया निवासी पवन यादव पुत्र जगदीश यादव व जनपद झांसी अंतर्गत ग्राम सैयर निवासी पप्पू उर्फ महेश अहिरवार पुत्र मनीराम को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्रेशर संचालक की कृपा शंकर व अन्य सहयोगियों द्वारा क्रशर को चलाने के लिए सुपर पावर एक्सप्लोसिव ब्लास्टिंग 42 सौ सेल, चार बंडल सोलर कार्ड एक्सप्लोसिव तार से ब्लास्टिंग करने के लिए लाया जाना बताया गया। विस्फोटक पकड़ने वाली टीम में थाना बार प्रभारी हाकिम सिंह, स्वाट टीम के प्रभारी अनवर अहमद, एस आई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल रविंद्र कटियार, सिपाही श्याम सुंदर यादव, चंद्रशेखर, अजमत उल्ला, राघवेंद्र, अवधेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


व्यापारी का रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास
पुलिस ने बरामद की लूट में शामिल बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शनिवार की रात कैलगुंवा तिराहे पर अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी का बारह लाख रुपयों का भरा बैग लूटने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे बैग लूटने में असफल रहने पर करीब तीन-चार हजार रुपये लूटकर ले गए। शोर सुनकार बाइक सवार लुटेरे बाइक छोड़कर भाग निकले। व्यापारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर की आबादी से बाहर सुनसान सड़कों पर सक्रिय बदमाश आए दिन लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गत रोज शनिवार की रात कैलगुंवा तिराहे के पास एक होटल के पास देखने को मिला, जब मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर अंतर्गत टोला निवासी एक व्यापारी होटल से खाना खाकर बाहर निकला और फोन पर बात कर रहा था, तभी उसके पास चारबाइक सवार बदमाश आकर रुके और व्यापारी कुछ समझ पाता कि उक्त बदमाश उसके साथ मारपीट शुरु कर बैग छीनने का प्रयास करने लगे। इस प्रकार होटल के पास लूट की घटना को देखते हुये आस-पास से लोगों की भीड़ जुटती देख बाईक सवार बदमाश भागने में सफल रहे। हालांकि छीनाछपटी के दौरान बदमाश उसकी जेबमें रखे करीब तीन-चार हजार रुपये लूट ले गये, और व्यापारी को कुछ चोटें भी आईं। लोगों की भीड़ जुटने पर अचानक से भागने के दौरान एक बदमाश की बाइक भी मौके पर ही छूट गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में उपचार को ले गयी। व्यापारी ने बताया कि वह मार्बल के कारोबार के लिये शहर में मजदूर खोजने को आया हुआ था। पुलिस ने मौके से मिली अपचे गाड़ी को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed