फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   धोखाधड़ी से खाते में रुपए जमा कराने वाले को कानपुर से पकड़ा

धोखाधड़ी से खाते में रुपए जमा कराने वाले को कानपुर से पकड़ा

Sat, 16 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से खाते में रुपए जमा कराने वाले को कानपुर से पकड़ा
धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम धुवारा-हीरापुर निवासी चंदन पुत्र हल्के से अज्ञात युवक ने लाटरी का झांसी देकर अपने खाते में 70 हजार पांच सौ रुपये जमा करा लिए थे। पीड़ित ने मामले की जांच के लिए तहरीर दी। जखौरा पुलिस ने एक आरोपी दीपेंद्र सिंह निवासी देवी का पुरवा जिला कानपुर देहात को उसके खेत से गिरफ्तार किया। शुक्रवार का पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पीड़ित ने 24 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके मोबाइल नंबर 8009449322 पर एक अज्ञात युवक के मोबाइल से दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया। अज्ञात युवक ने खुद को एयरटेल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उसको लॉटरी का झांसा दिया और उसने प्रभा देवी नाम के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा बंगामऊ कानपुर रोड उन्नाव के खाता संख्या 27230100018876 में 70 हजार पांच सौ रुपये जमा करने के लिए कहा। उसके झांसे में आकर 17 अगस्त 2017 को 8500 रुपये, 18 अगस्त 17 को 25 हजार और 21 अगस्त 2017 को 37 हजार रुपये जमा कर दिए। साथ ही उपरोक्त मोबाइल नंबरों पर 1100-1100 रुपये का रिचार्ज करवा लिया। तहरीर के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर पिछले दिनों अभियुक्तों की पहचान करने के लिए कानपुर नगर के थाना घाटमपुर के गांव गिरसी में छापामारी की। थाना जखौरा के एसआई चंद्रप्रकाश ने कांस्टेबल कृष्णपाल सिंह के साथ थाना घाटमपुर पुलिस के सहयोग से दबिश देकर ग्राम गिरसी के दुर्गा देवी का पुरवा निवासी एक आरोपी दीपेंद्र सिंह उर्फ पग्गे नुनिया को उसके खेत से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थाना जखौरा पुलिस ने उक्त अभियुक्त को सीजेएम न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। हालांकि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed