फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री करा लेने में छह पर मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री करा लेने में छह पर मुकदमा दर्ज

Sun, 12 May 2019 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से जमीन की रजिस्ट्री करा लेने में छह पर मुकदमा दर्ज
जमीन की रजिस्ट्री कराने में सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन


ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत सब रजिस्ट्रार कार्यालय में ग्राम खितवांस निवासी एक महिला की जमीन की रजिस्ट्री कराने में फर्जी महिला की फोटो एवं अंगूठा निशानी के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अज्ञात समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम खितवांस निवासी अनीता पत्नी भगवानदास ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम मिर्चवारा निवासी सियारानी, अरविंद, अखिलेश, भरत सिंह, जय सिंह, एक अज्ञात महिला, निरपत ने मिलकर उसकी गांव में स्थित जमीन को फर्जी महिला खड़ी करके रजिस्टर्ड बैनामा करा लिया, जो एक कूटरचित दस्तावेज है। गवाही के रुप में दो आरोपियों ने हस्ताक्षर भी हैं। फोटो वादिनी महिला की नहीं है। जो कभी भी ग्राम खितवांस में नहीं रही है और न है। इसी प्रकार आरोपियों ने ग्राम खितवांस की जमीन का बैनामा करा दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उक्त मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed