{"_id":"5cc759ffbdec22070b272024","slug":"181556568575-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाईडर से बाइक टकराई, किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डिवाईडर से बाइक टकराई, किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवाइडर से टकराई बाइक, किसान की मौत
ललितपुर। थाना तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत झररघाट के पास भूसा लाने के लिए किराये से ट्रैक्टर की बात करने गए किसान की डिवाइडर से बाइक टकराने से मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस से शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना तालबेहट के ग्राम कड़ेसराकलां निवासी मनोज कुशवाहा (26) रविवार की देर शाम भूसा लाने के लिए किराये से ट्रैक्टर की बात करने के लिए झररघाट गया था। ट्रैक्टर किराये की बात करके वह अपने साथी हरीसिंह के साथ वापस गांव लौट रहा था। अभी वह झररघाट से पवा के बीच हाइवे पर ही आया था कि रात करीब नौ बजे उसकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हरीसिंह को भी चोटें आईं। हरीसिंह ने तत्काल मोबाइल से इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इस पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए और गंभीर घायल मनोज को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल हरीसिंह का इलाज चल रहा है। मृतक मनोज दो भाइयों में बड़ा था और उसके तीन बच्चे जिनमें दो पुत्र व एक पुत्री हैं। वह खेती का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।