{"_id":"5ab416194f1c1be83f8b4734","slug":"181521751577-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: क्षेत्र इंचार्ज बनकर सिपाही ने किए पासपोर्ट पर हस्ताक्षर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: क्षेत्र इंचार्ज बनकर सिपाही ने किए पासपोर्ट पर हस्ताक्षर
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सिपाही ने ही कर दिए पासपोर्ट पर हस्ताक्षर
पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी को सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
शहर कोतवाली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सिपाही ने पासपोर्ट पर क्षेत्र इंचार्ज से मांगी आख्या पर खुद ही रिपोर्ट लगा दी। हालांकि, क्षेत्र इंचार्ज की शिकायत पर एसपी ने इस प्रकरण की जांच के लिए सीओ सिटी को जांच सौंप दी है।
सिविल लाइन मुहल्ला निवासी संतोष जैन ने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। यह दस्तावेज एसपी ऑफिस से कोतवाली को रिपोर्ट देने के लिए भेजी गई, जहां से इस पर आख्या देने के लिए क्षेत्र इंचार्ज के पास दस्तावेज भेजने के निर्देश दिए गए। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज वीर सिंह के क्षेत्र से बाहर होने के कारण यह क्षेत्र उपनिरीक्षक अनुज गंगवार देख रहे थे। इसी का फायदा उठाकर कोतवाली के डाक कार्यालय में तैनात प्रभारी मुंशी देवराज ने इन दस्तावेजों को क्षेत्र इंचार्ज के पास न भेज खुद ही आवेदक से साठगांठ कर इस पर क्षेत्र इंचार्ज के हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही बिना क्षेत्र इंचार्ज की सहमति के इन दस्तावेजों पर रिपोर्ट लगा दी। इसकी जानकारी होने पर अनुज गंगवार ने इसकी शिकायत एसपी डा. ओपी सिंह से की। शिकायत को संज्ञान में लेकर एसपी ने इस मामले की जांच करने का जिम्मा सीओ सिटी हिमांशु गौरव को सौंप दिया। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि जांच में मुंशी देवराज को दोषी पाया गया है। शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी जाएगी। गौरतलब है कि शहर कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर समय-समय पर सवालिया निशान खड़े होते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही फरियादी का मोबाइल छीनने के आरोप में भी कोतवाली में तैनात मुंशी पर कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा अब यह मामला भी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दोषी पर कार्रवाई होगी
मामला संज्ञान में है, जांच का जिम्मा सीओ सिटी को सौंप दिया गया है। जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलते ही दोषी मुंशी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डा. ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक