{"_id":"5a984c6a4f1c1b4e588bb80a","slug":"181519930474-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिफिलिंग का कारोबार बंद कराने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस रिफिलिंग का कारोबार बंद कराने की मांग
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गैस रिफिलिंग का कारोबार बंद कराने की मांग
ललितपुर। कांशीराम आवास कालोनी में रहने वाले पूरन सिंह पटेल ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गैस रिफिलिंग का कारोबार बंद कराने की मांग की है। कांशीराम आवास कालोनी निवासी पूूरन सिंह पटेल ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कालोनी में धड़ल्ले से गैस रिफिलिंग का कारोबार चल रहा है। यहां बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर और वाहनों में गैस भरी जा रही है। इस कारोबार को चलाने के लिए प्रतिदिन कालोनी में 40 से 50 सिलेंडर लाए जा रहे हैं। तीसरी मंजिल पर चल रहे इस कारोबार से समूची कालोनी को खतरा उत्पन्न हो गया है। जब रिफिलिंग होती है तो इसकी निकलने वाली गैस कालोनी में फैल जाती है। इससे लोगों में बेचैनी होने लगती है।