फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: शहर कोतवाली प्रभारी पर गिरी गाज

क्राइम: शहर कोतवाली प्रभारी पर गिरी गाज

Wed, 24 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: शहर कोतवाली प्रभारी पर गिरी गाज
शहर कोतवाली प्रभारी पर गिरी गाज
विज्ञापन

ललितपुर।
शहर कोतवाली अंतर्गत गंगाराम सेन की परिवार के साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान जखौरा ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस और प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को एसडीएम, खनन अधिकारी और सीओ सिटी ने आरोपी भवानी यादव और कैलाश यादव की अवैध बालू की टालों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 20 ट्राली बालू और पांच ट्राली गिट्टी व अन्य सामान जब्त किया। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के दो चार पहिया वाहन, दो ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
गौरतलब हो कि शहर क्षेत्र के तालाबपुरा मुहल्ला निवासी दबंग सपा नेता कैलाश यादव और उनके परिजनों ने चुनावी रंजिश को लेकर मुहल्ले के ही गंगाराम सेन के परिवार के साथ तीन दिसंबर को मारपीट की थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज होने पर बौखलाए आरोपियों ने 17 जनवरी को एक बार फिर परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने चार महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े होने के बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मामला सूबे के मुखिया के पास पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए पुलिस निरंतर छापेमारी कर रही है। सोमवार की रात सीओ सिटी हिमांशु गौरव समेत प्रभारी कोतवाली निगवेंद्र प्रताप सिंह और क्राइम ब्रांच से श्याम सुंदर सिंह समेत दल-बल के साथ पुलिस ने तालबेहट क्षेत्र के पवा गांव में आरोपियों के छिपे होने की सूचना पर छापेमारी की। वहीं मंगलवार को पुलिस ने एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, खनन अधिकारी अरविंद कुमार के साथ मिलकर आरोपियों की अवैध बालू की टालों पर कार्रवाई की। इस दौरान तालाबपुरा मुहल्ले में चल रही दो टालों पर 20 ट्राली अवैध बालू जब्त की और पांच ट्राली गिट्टी जब्त की। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के दो चार पहिया वाहन, दो ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर
मारपीट मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाली प्रभारी भरत कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला सूबे के मुखिया की अदालत में पहुंचने के बाद यह कार्रवाई तय मानी जा रही थी। वहीं मामला मीडिया में उछलने के बाद पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही थी। इसी को देखते हुए सलमान ताज पाटिल ने मंगलवार को कोतवाली प्रभारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, इस मामले में अब कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed