फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   युवती की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

युवती की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 02 Aug 2017 01:10 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
युवती की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवती की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत जिला अस्पताल में सोमवार की शाम एक युवक द्वारा जिला अस्पताल में घायलावस्था में लाई गई युवती की मौत के बाद परिजनों ने एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली के मसौरा खुर्द निवासी राजेश कुमार पुत्र जुगल किशोर झा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी बेटी प्रीति शहर के एक महाविद्यालय में बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी। जखौरा थानांतर्गत एक गांव का युवक आए दिन उसे परेशान करता था और शादी के लिए दबाव बनाता था। इस बात को मेरी बेटी ने हम लोगों को भी बताया। तो उक्त युवक ने मेरी बेटी को अपहरण करने की धमकी दी। सोमवार को वह रोज की तरह महाविद्यालय के लिए साढे़ नौ बजे निकल गई। शाम साढे़ चार बजे तक नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू की। तभी मेरे एक रिस्तेदार ने बताया कि दो लड़कों के साथ सावरकर चौक की ओर गई है। स्टेशन तक पता करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान शाम 05.42 मिनट पर उक्त युवक का मेरे पास फोन आया और बताया कि तुम्हारी बेटी अस्पताल में भर्ती है। जब मैं अस्पताल पहुंचा और उस युवक लड़की की हालत खराब होने के बारे में पूछा तो वह मौका देखकर वहां से भाग गया। पीड़ित पिता ने बताया कि उक्त युवक ने अपने साथियों संग मिलकर अपहरण कर हत्या कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दलित मजदूर की मौत का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। जखौरा थानांतर्गत पुलिस ने चार महीने पूर्व कस्बा बांसी में टंकी निर्माण करते समय गिरने से हुई मजदूर की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर मेठ सहित चार आरोेेेेेेपियों के खिलाफ विभिन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा बांसी के मुहल्ला कुरयाना निवासी रानी पत्नी परशुराम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 19 अप्रैल को कस्बे में कस्बा निवासी हरीराम व उसके तीन अन्य साथियों द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। टंकी का निर्माण कार्य करने वालों ने उसके पति को जबरन कच्ची पाड़ पर चढ़ा दिया। मजदूर के विरोध करने पर आरोपी जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कच्ची पाड़ पर काम करते समय मजदूर गिर गया और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल के सीएमएस को धमकाने का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। सोमवार को जिला महिला अस्पताल में लाईसेंसी बंदूक का भय दिखाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने सेवानिवृत्त लिपिक व उसके रिश्तेदार के खिलाफ विभिन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। महिला अस्पताल के सीएमएस हरेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 जुलाई की सुबह जब वह आफिस में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थेे। तभी पुरुष अस्पताल में कनिष्ट लिपिक के पद से सेवा निवृत्त हो चुके चंदन सिंह यादव व उसका रिश्तेदार सोनू यादव आ गए और लाइसेंसी बंदूक का भय दिखाकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में ससुरालिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुहल्ला महावीरपुरा निवासी नेहा पुत्री महेंद्र उर्फ जयप्रकाश जैन ने कोर्ट में शिकायती पत्र देकर बताया कि विगत कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी जिला झांसी के अभिनव जैन पुत्र सतीश चंद्र जैन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति सहित ससुराल पक्ष के चार अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होते देख आरोपी विवाहिता के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छेड़खानी का विरोध करने पर की मारपीट, मामला दर्ज
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार माह पूर्व एक गांव में घर में घुसकर छेड़खानी कर मारपीट करने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने कोर्ट में शिकायती पत्र देकर बताया कि दो मार्च को गांव के कांशीराम कुशवाहा, रूपलाल, कुंमोद व सतीश घर में घुस आये और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसकी रंजिश के चलते 20 अप्रैल की शाम जब वह घर पर थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आये और गाली गलौज कर छेड़खानी करने लगे विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दलित के साथ मारपीट का मामला दर्ज
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने 22 जुलाई को मुहल्ला आजादपुरा में दलित के साथ अभद्रता करने के आरोप में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजपूत कालोनी निवासी पालीटेक्निक में कार्यरत मुन्नालाल श्रीवास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत कुछ समय से पड़ोस में रहने वाले शंभू दयाल पुरोहित व चंद्रशेखर परेशान करते चले आ रहे हैं। आरोपियों ने पीड़ित की दीवार के पास नीम का पेड़ लगा दिया। नुकसान होने की बात कहने पर आरोपी अभद्र्रता करने लगे। 22 जुलाई की रात आरोपी उसका दरवाजा खटखटाने लगे जब वह बाहर आया तो आरोपी जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर मकान बेचने की बात कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


आग की चपेट में आने से दो महिलाएं झुलसी
ललितपुर। जनपद के दो अलग-अलग स्थानों पर आग की चपेट में आने से दो महिलाएं झुलस गई। परिजनों द्वारा महिलाओं को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सोमवार शाम कोतवाली के ग्राम पनारी निवासी कमला पत्नी राकेश चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान मिर्गी का दौरा आने से वह गिर गई और आग की चपेट में आ गई। वहीं, थाना बार के ग्राम देवरान निवासी कीर्ति पत्नी यादवेंद्र मंगलवार सुबह गैस पर खाना बना रही थी। तभी अचानक साड़ी आग की चपेट में आने से वह झुलस गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाकर आननफानन में दोनो महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed