फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महरौनी में चोरी की वारदात

महरौनी में चोरी की वारदात

Tue, 20 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
महरौनी में चोरी की वारदात
तीन सूने मकानों के चटकाए ताले
विज्ञापन


महरौनी।
कसबा से सटे कुआंघोषी मौजा में मड़ावरा रोड स्थित गोल्डन सन राइज स्कूल के पास सोमवार की रात चोरों ने तीन सूने मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने एक दर्जन से अधिक ताले चटकाए और दो अलमारियों के लॉकर तोड़कर कीमती जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर गए। सुबह मुहल्ले वालों ने जब ताले टूटे देखे तो गृहस्वामियों को इसकी सूचना दी।
मड़ावरा रोड पर सरकारी ट्यूबवेल के पास रहने वाले राम सिंह (जरावली वाले) सोमवार को परिवार सहित गांव गए थे। इधर रात में चोर उनके मकान के मुख्य द्वार का कुंदा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अलमारी का लॉकर तोड़कर दस हजार रुपये नकद और चांदी के जेवर पायल, बिछुआ, हाफपेटी समेट ले गए।
विज्ञापन

वहीं थोड़ी दूर गोल्डन सन राइज स्कूल के पास रहने वाले शिक्षक विश्वजीत के घर से दो सोने की बालियां, दो नाक की कील, चांदी की पायलें जेवर सहित एक हजार रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी मनोज राजपूत के भी घर का ताला तोड़ा, लेकिन अंदर कुछ खास सामान उनके हाथ नहीं लगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। इस संबंध में मुहल्लेवालों का कहना है कि इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।


घूमते देखे थे दो बाइक सवार
महरौनी। मंगलवार की सुबह जब मड़ावरा रोड पर तीन मकानों के ताले टूटे पडे़ मिले तो वहां लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मुहल्लेवालों का कहना है कि अज्ञात चोरों ने इस मुहल्ले की पहले से रैकी की होगी। इसलिए उन्होंने इत्मीनान से इन सूने मकानों में चोरी की। पड़ोसियों का कहना है कि रात में उन्होंने दो बाइक सवार अजनबी मोहल्ले में घूमते देखे थे, जो वहां से बार-बार चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed