फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: ट्रैक्टर से कुचलकर देवर-भाभी की मौत

क्राइम: ट्रैक्टर से कुचलकर देवर-भाभी की मौत

Tue, 07 Aug 2018 03:32 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: ट्रैक्टर से कुचलकर देवर-भाभी की मौत
ट्रैक्टर से कुचलकर देवर-भाभी की मौत
विज्ञापन

- लागौन गांव के पास अचानक गाय आ जाने से हादसा
- पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचला, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सोमवार को जखौरा थाने के लागौन गांव के पास सड़क पर अचानक गाय आ जाने से बाइक सवार तीन लोग गिर गए। जिन्हें पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दुर्घटना में बिजरौठा गांव निवासी बाइक सवार देवर और भाभी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बचे एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

तालबेहट कोतवाली के दिगारा बिजरौठा गांव निवासी चंदन पाल पुत्र दुर्गाप्रसाद उम्र (32) साल अपनी भाभी जशोदा पत्नी रामजीलाल उम्र (35) साल और पत्नी सुदामा उम्र (28) साल के साथ गांव से सुबह साढ़े ग्यारह बजे बाइक से बुढ़वार गांव जा रहे थे। इसी दौरान लागौन गांव के पास सड़क पर अचानक गाय आ जाने से गाय से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो जाने से तीनों नीचे गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने चंदन और जशोदा को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुदामा घायल हो गईं। पुलिस ने घायल सुदामा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चंदन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसकी चार पुत्री और एक पुत्र है, वहीं जशोदा की एक पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed