फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एक सप्ताह से बंद है एटीएम

एक सप्ताह से बंद है एटीएम

Tue, 26 Mar 2019 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से बंद है एटीएम
एक सप्ताह से बंद है पीएनबी का एटीएम
विज्ञापन

कलोथरा। कस्बा बिरधा में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम एक सप्ताह से बंद पड़ा है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है।
ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण यहां पर चार सौ से पांच सौ लोगों का आना- जाना लगा रहता है। किसी को किसान इंटर कॉलेज में काम रहता है तो किसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोई कृषि बीज गोदाम पर काम से आता है तो कोई ब्लॉक मुख्यालय आता है। ऐसे में लोगों को उम्मीद रहती है कि एटीएम से पैसा निकालकर जरूरी काम निपटा लेंगे, लेकिन एटीएम में पैसा की अक्सर कमी बनी रहती है। स्थिति यह है कि महीने में बमुश्किल पंद्रह दिन सही तरीके से काम करता है। साथ ही एक ही मशीन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाकी दिनों में या तो बंद रहता है या पैसा नहीं होता है। दूसरी ओर, बैंक में भी भारी भीड़ रहती है। इस कारण लोगों को एटीएम से बड़ी उम्मीदें रहती हैं, लेकिन जब वह एटीएम जाते हैं तो वहां से भी उन्हें मायूसी मिलती है।

इन दिनों किसानों के पास फसल कटाई का काम है, इसलिए वह किसी जरूरी काम होने पर ही ब्लाक मुख्यालय आते हैं, लेकिन एटीएम से पैसा निकालने की उम्मीद पूरी नहीं हो पा रही है। क्योंकि, वह डीजल के लिए यदि घर से पैसे नहीं लाए तो उन्हें दोबारा भटकना पड़ता है। कई बार बैंक मैनेजर से बात भी की गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed