{"_id":"5c8180e1bdec22140966ce5e","slug":"161551991009-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या का आरोप.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या का आरोप.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम महरौनी खुर्द में एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद तीन दिन से गायब चल रहे 50 वर्षीय अधेड़ का शव गांव में एक खेत पर पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है।
ग्राम महरौनी खुर्द में 50 वर्षीय अधेड़ का शव खेत पर बबूल के पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान गांव के कृपाल सिंह के रूप में परिजनों ने की। मृतक के पुत्र माखन ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके परिवार की रंजिश गांव के कुछ लोगों से चल रही है, जिनके मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुरानी रंजिश को लेकर उक्त लोगों ने षड्यंत्र पूर्वक गांव की एक महिला से उसके पिता के खिलाफ पहले शिकायत करा दी। फिर पांच मार्च को एक व्यक्ति उनके घर आया और कहने लगा कि उसकी पत्नी ने जो शिकायत की थी, उसमें अब राजीनामा हो रहा है। इसके बाद वह उसके पिता को अपने साथ ले गए।
पिता को ले जाते हुए उसकी मां और गांव के अन्य लोगों ने भी देखा। जब देर रात तक उसके पिता घर नहीं लौटे, तो उसने पिता की गुुमशुदगी की सूचना भी पुलिस को दी थी। इसके बाद छह मार्च की शाम चार बजे उसका छोटा भाई गुल्लाघाट वाले खेत पर गया तो वहां पर उसके पिता का शव पेड़ से लटका मिला। तौलिया से गला कसा हुआ था और गले में रस्सी का फंदा डला था। चोटें भी दिखाई दे रहीं थीं। मृतक के पुत्र माखन ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता की सुनसान स्थल पर ले जाकर गला दबाकर हत्या की गई है और शव को पेड़ पर टांग दिया गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।