{"_id":"5a679d854f1c1b82268b5f54","slug":"161516739973-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। नाराहट थानांतर्गत पारौल गांव में लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गौरतलब है कि 17 अगस्त 2016 को पारौल गांव में प्रेम प्रसंग के चलते निवासी राजकुमार पुत्र रामदयाल की आग से जलने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र की तहरीर पर 30 अगस्त को चूचे व राजकुमार के खिलाफ आग लगाकर हत्या कर देने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, घटना के दो दिन बाद युवती राजकुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसको लेकर परिजनों ने आरोपी पक्ष पर कार्रवाई के लिए कई बार शिकायती पत्र दिए पर कोई कार्रवाई न होते देख युवती के परिजनों को न्यायालय की शरण ली। पारौल निवासी बिहारी लाल पुत्र चूचे बरार ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि राजकुमार की मौत के उपरांत उसके परिजन सुरेंद्र पुत्र रामदयाल सहित अन्य चार लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पुत्री राजकुमारी ने 19 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।