फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 29 Jul 2017 02:46 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मुहल्ला चौकाबाग निवासी रामनारायण पुत्र खुशीलाल साहू ने शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में छत के कुंदे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की गल्ला मंडी में गल्ले की दुकान है। परिजनों ने फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा है और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।

कार की टक्कर से अधेड़ घायल
ललितपुर। रौंड़ा गांव के पास सामने से आ रही कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। खड़ोवरा गांव निवासी अवतार सिंह पुत्र गुलाब सिंह अपने पुत्र प्रीतम के साथ शुक्रवार की दोपहर गांव से ललितपुर आ रहा था। इसी दौरान रेौंडा गांव के पास पहुंचने पर हाईवे पर सामने से आ रही कार से टक्कर मार दी। इससे अवतार गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


कार की टक्कर से महिला घायल
ललितपुर। मसौरा बैरियर के पास सामने से आ रही कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। मसौरा बैरियल निवासी महिला सुशीला पत्नी शीलचंद्र राय शुक्रवार की दोपहर अपनी नातिन सुरभी के साथ स्कूटी से मसौरा खुर्द स्थित मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मसौरा पुल के नीचे महरौनी की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर बैठी सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed