फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत्

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत्

Sun, 09 Jun 2019 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत्
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत बिरधा चौकी के ग्राम सतरवांस निवासी एक किसान की गोविंद सागर बांध के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। एक अन्य घटना में उसी स्थान पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत हो गई।
पुलिस चौकी बिरधा के ग्राम सतरवांस गांव निवासी निहाल सिंह (37) पुत्र रघुवीर सिंह गल्ला मंडी में अनाज बेचने आए थे और अनाज की बिक्री का भुगतान आढ़तिया से लेकर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से वापस गांव जा रहे थे। अभी वह गोविंद सागर बांध के पास हाइवे पर निर्भान सिंह के पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क के नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवे पर लगा एक लोहे का पाइप भी उखड़ गया।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने कोतवाली पुलिस को मेमो भेजकर दुर्घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक निहाल सिंह के तीन बच्चे, जिनमें दो लड़की व एक लड़का है। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उसे दुर्घटना की जानकारी एंबुलेंस चालक ने मृतक चाचा के पास मिले मोबाइल फोन नंबर से दी, जिस पर वह और गांव के अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे निर्भान सिंह के पेट्रोल पंप के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग 28 वर्षीय युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed