फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जीआरपी ने पकड़ा शातिर अपराधी, डायजापाम व पांच मोबाइल बरामद

जीआरपी ने पकड़ा शातिर अपराधी, डायजापाम व पांच मोबाइल बरामद

Sat, 01 Jun 2019 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने पकड़ा शातिर अपराधी, डायजापाम व पांच मोबाइल बरामद
जीआरपी ने पकड़ा शातिर जहरखुरान, पांच मोबाइल बरामद
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जीआरपी पुलिस ने एक शातिर जहरखुरान को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उसके पास से नशीला पदार्थ, चोरी के पांच मोबाइल व पर्स बरामद किया है। पकड़े गए अपराधी पर जीआरपी थाना इटारसी, भोपाल व बीना में चालीस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस अपराधी पर अन्य मामलों में लिप्त होने की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

थानाध्यक्ष जीआरपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि वह 30 मई को हमराह टीम में शामिल प्रकाश पांडेय व इमामुद्दीन एवं सत्येंद्र सिंह के साथ रेलवे स्टेशन में गश्त कर रहे थे, कि एक युवक को प्लेटफार्म पर संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम जिला भिंड के कनावर चरी उमरी निवासी ओमप्रकाश उर्फ कल्लू पुत्र मानसिंह बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के 410 रुपए एवं एक दूसरी चोरी के दो हजार रुपए एवं एक अन्य मामले से संबंधित बुडलैंड पर्स में 550 रुपए व आधार कार्ड एवं पांच अदद मोबाइल और 130 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद किया, इस पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त पकड़े गया अपराधी एक शातिर अपराधी है। इसके विरुद्घ लूट, चोरी छिनैती व आर्म्स एक्ट के पचासी अभियोग दर्ज हैं। जिसमें अभी तक कुल दस मुकदमों की जानकारी हो पाई है। जिसमें थाना जीआरपी इटारसी में 26, जीआरपी भोपाल में आठ और बीना में एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है। बताया कि उक्त अभियुक्त ओमप्रकाश की तलाश उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश की पुलिस को काफी समय से थी। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed