{"_id":"5ce456f6bdec2207532a6442","slug":"15584683947-lalitpur-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रक पर मिला संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रक पर मिला संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती में किराये पर कमरा लेकर रह रहे युवक का शव रेलवे ट्रक पर पड़ा मिला। मृतक की जेब में रखे मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त संजू के रूप में की।
थाना बार अंतर्गत ग्राम टोड़ निवासी संजू (23) पुत्र पार सिंह यादव का शव जीआरपी को खंभा नंबर 1035/ 28-29 के पास रेलवे ट्रक पर मिला। मृतक की जेब में रखे मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आकर शव की शिनाख्त की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के चाचा कल्ले ने बताया कि संजू तीन साल से मोहल्ला नई बस्ती में किराये पर कमरा लेकर रहकर मेडिकल स्टोर पर काम कर रहा था। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने संजू की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।