फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख के पिता खनन माफिया घोषित

मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख के पिता खनन माफिया घोषित

Sun, 01 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख के पिता खनन माफिया घोषित
मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख के पिता खनन माफिया घोषित
विज्ञापन

डीएम ने एसपी को लिखा कार्रवाई को पत्र
मोरम और मिट्टी के खनन में पकड़ी गई जेसीबी, एफआईआर
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। जिला में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के मामलों में कई नामी लोगों के खिलाफ भूमाफिया की कार्रवाई डीएम द्वारा की गई है। इसके साथ ही डीएम ने ग्राम हंसरी में लाल मोरम का अवैध खनन करने के मामले में मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत के पिता अशोक रावत को खनन माफिया घोषित किया है। उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। बता दें कि जिला में जमीनों के अवैध कब्जे और खनन का खेल लंबे स्तर से चल रहा है। इसके चलते डीएम मानवेंद्र सिंह ने विगत एक वर्ष में शहर में सरकारी जमीनों को हड़पने के उद्देश्य से कब्जा करने के मामलों में कई लोगों को भूमाफिया घोषित करने की कार्रवाई की है और उनके नामों को भूमाफिया की श्रेणी में पोर्टल पर दर्ज भी कराया गया है। लेकिन अब अवैध रूप से खनन करने वालों के खिलाफ भी डीएम मानवेंद्र सिंह ने कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है। ग्राम हंसरी स्थित आराजी संख्या 405/38 रकवा 0.728 व 369/2 रकवा 0.631 हेक्टेयर में से तीन मीटर गहराई में लाल मोरम का अवैध खनन और ग्राम पटना स्थित आराजी संख्या 722 रकवा 10.440 हेक्टेयर में जेसीबी मशीन से मोरम/मिट्टी का अवैध खनन करते हुए जेसीबी मशीन पकड़ी गई। इसका मुकदमा थाना नाराहट में उत्तर प्रदेश उप खनिज परिहार नियमावली 1963 के नियम-3 व 70 एवं खान व खनिज अधिनियम की धारा 4/21 व अन्य धाराओं में पंजीकृत कराया गया है। उक्त आधर पर कस्बा मड़ावरा निवासी अशोक रावत पुत्र घनश्याम रावत को खनन माफिया घोषित किए जाने की कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed