{"_id":"5ac6848d4f1c1bd5618b5c1b","slug":"151522959501-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: दलित महिला से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: दलित महिला से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित महिला से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत रघुनाथ पुरा गांव में अपने पति को खोजने गई महिला के साथ मारपीट करने और साड़ी खींचकर लज्जाभंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव निवासी महिला भगवती पत्नी रामदयाल अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन अप्रैल की रात करीब आठ बजे तक उसके पति जब घर नहीं पहुंचे। तो पति को खोजने के लिए वह गांव में चली गई। इसी दौरान रास्ते में गांव निवासी हल्लू पुत्र मर्दू कुशवाहा से पति के संबंध में जानकारी की तो उसके जानकारी होने से मना कर दिया। इस पर महिला को विश्वास नहीं हुआ क्योंकि हल्लू गांव में शराब का कारोबार करता है और महिला के पति का उसके यहां आना-जाना लगा रहता है। इसी दौरान जब महिला ने पास ही बाउंड्री के अंदर झांक कर देखा। इस बात पर हल्लू उत्तेजित हो गया और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही पेड़ से बांधकर उसकी साड़ी को खींचकर फेंक दी। महिला की चीखपुकार सुन जब उसकी पुत्र बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपी हल्लू का पुत्र कन्हई आ गया और पुत्री के साथ मारपीट करते हुए नीचे पटक दिया। इससे मां-बेटी को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।