{"_id":"5b50ff2a4f1c1b4c748b6032","slug":"141532034858-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: जगन हत्याकांड का फरार इनामिया बदमाश पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: जगन हत्याकांड का फरार इनामिया बदमाश पकड़ा
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगन हत्याकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर। तीन साल पहले कोतवाली क्षेत्र के जिजयावन गांव के जगनलाल की हत्या में नामजद इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 12 सितंबर 2015 को जिजयावन गांव के जगनलाल उर्फ कल्लू सेन लापता हो गया था। खोजबीन करने पर कोई कामयाबी न मिलती देखे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 28 सिंतबर को पनारी गांव में स्थित एक खेत के पास नाले में मिले कंकाल की शिनाख्त जगनलाल के रूप में की गई थी। 29 सितंबर को कपड़े व घड़ी के आधार पर पुत्र कुंवर सेन ने पहचान की थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर जिजयावन गांव के राजाभैया यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर नरकंकाल को डीएनए परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। फरारी काटने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय से उद्घोषणा वारंट जारी कर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने राजाभैया यादव को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।