फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   परीक्षा में फेल होने पर लगाई फांसी

परीक्षा में फेल होने पर लगाई फांसी

Sun, 11 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में फेल होने पर लगाई फांसी
परीक्षा में फेल होने पर लगाई फांसी
विज्ञापन

परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
बार थानांतर्गत मोतीखेड़ा गांव निवासी छात्र ने लगातार दूसरी बार बारहवीं में फेल होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि मोतीखेड़ा गांव निवासी विनोद कुमार पाल (19) पुत्र रामप्रकाश स्थित राजकीय इंटर कालेज में कला वर्ग में बारहवीं का छात्र था। शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट की सूचना पर वह सुबह गांव के ही झूमरनाथ मंदिर में चल रहे यज्ञ में शामिल होने गया। इसके बाद वह घर आया और रिजल्ट देखने बार कस्बा चला गया। परीक्षा में लगातार दूसरी बार असफल हो जाने पर वह परेशान होकर घर लौटा। घर आकर दोपहर बाद तीन बजे बकरियां चराने की बात कहकर खेतों की ओर चला गया। जहां उसने गांव के ही सहरिया समुदाय के व्यक्ति के खेत में लगे आम के पेड़ पर बकरी बांधने की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम छह बजे गांव की ही एक महिला ने शव को लटकते देखा तो उसने गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद गांव वालों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed