{"_id":"5b68aa524f1c1b9c3e8b570b","slug":"131533586002-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रधानाध्यापकों के खिलाफ होगी बाल अधिकारों का हनन करने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन प्रधानाध्यापकों के खिलाफ होगी बाल अधिकारों का हनन करने की कार्रवाई
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन प्रधानाध्यापकों पर होगी बाल अधिकारों का हनन की कार्रवाई
- मिड-डे मील में बच्चों को फल व दूध वितरित नहीं करना पड़ा भारी, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण
- गैरहाजिर मिलने पर चार शिक्षामित्रों व तीन अनुदेशकों का काटा मानदेय, तीन अध्यापिकाओं का रोका वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मिड-डे मील में बच्चों को फल व दूध वितरित नहीं करने वाले तीन प्रधानाध्यापकों के खिलाफ बाल अधिकारों का हनन करने की कार्रवाई के लिए बीएसए मायाराम ने स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही बीएसए ने बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाली तीन अध्यापिकाओं का वेतन रोक दिया है। चार शिक्षामित्रों व तीन अनुदेशक का मानदेय भी काटा है। यह कार्रवाई बीएसए ने महरौनी व तालबेहट के खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट पर की है।
महरौनी के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा 21 जुलाई को अपने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था। बीएसए को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़ेसराकलां के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका शैलानंदन और आकृति पुरोहित बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं थी। इस पर बीएसए ने दोनों अध्यापिकाओं का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा विद्यालय में जुलाई माह की शुरुआत से ही दूध व फल का वितरण नहीं होना पाया गया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय सहारिया बस्ती कड़ेसराकलां में बच्चों को जुलाई माह की शुरुआत से ही दूध व फल का वितरण नहीं किया जाना पाया गया। वहीं बीते 18 जुलाई को तालबेहट के खंड शिक्षा अधिकारी ने भी अपने क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। प्राथमिक विद्यालय हंसारी असऊपुरा के निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र निहाल सिंह अनुपस्थित मिलने पर मानदेय काट दिया है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान बच्चों को मिड-डे मील में दूध व फल का वितरण नहीं किया गया था। इस पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ बाल अधिकारों का हनन करने की कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। इससे पहले उन्होंने सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय समोगर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका मीरा बीते 9 जुलाई से बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित मिलीं। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही अनुदेशक अलीम रजा भी अनुपस्थित मिले थे। बीएसए ने अनुदेशक का मानदेय काट दिया है। इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदवाहा का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अनुदेशक जितेंद्र सिंह अनुपस्थित मिलीं थी। इस पर बीएसए ने अनुदेशक का मानदेय काट दिया है। इसी क्रम में बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय सिंदवाहा का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दो शिक्षामित्र सिरनाम सिंह और संध्या चतुर्वेदी गैरहाजिर मिलने पर मानदेय काट दिया है। प्राथमिक विद्यालय कन्या सिंदवाहा के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलीं शिक्षामित्र मोहनी सोनी का भी एक दिन का मानदेय काट दिया गया है।