फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एक लाख से ज्यादा के दो सौ बकाएदार नहीं मिले

एक लाख से ज्यादा के दो सौ बकाएदार नहीं मिले

Tue, 20 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एक लाख से ज्यादा के दो सौ बकाएदार नहीं मिले
लाखों के बकायेदार उपभोक्ता गायब
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक लाख रुपए से अधिक के बकाएदारों के अभियान में शहर में करीब दो सौ उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका कहीं अतापता ही नहीं मिल रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा इन गायब उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा। उपभोक्ताओं के गायब होने से उन पर करोड़ों रुपए की बकाएदारी वसूलना मुश्किल हो रही है, जो विभाग के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रही है।
घरेलू, वाणिज्यिक व अन्य मद के अंतर्गत शहर में करीब 26 हजार उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का उपभोग किया जा रहा है। एक निजी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ली गई मीटर रीडिंग के अनुसार विद्युत बिल बनाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन, बहुत से उपभोक्ताओं के या तो मीटर खराब हैं या फिर तकनीकी खामी के कारण उनके बिल आईडीएफ या आरडीएफ श्रेणी के तहत बनाए जाते हैं, जबकि कई बार उपभोक्ताओं द्वारा समय से बिल नहीं भरकर लंबे समय के लिए पैंडिंग करने के कारण उनका बिल लाखों में पहुंच जाता है, जबकि बहुत से विद्युत कनेक्शन उपभोक्ताओं द्वारा उपभोग नहीं करने के कारण बिजली विभाग में आवेदन कर स्थायी रुप से कनेक्शन कटवा लिया जाता है। लेकिन, विभागीय लापरवाही के चलते कई बार कनेक्शन काटे जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने या फिर फीडिंग नहीं होने के कारण यह रिकॉर्ड में लगातार ही दर्शाता रहता है, जिससे ऐसे कनेक्शनों पर लाखों रुपए का एरियर भी दर्शाता रहता है। वर्तमान में विद्युत विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर एक लाख रुपए से अधिक के बड़े बकाएदार
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शहर में एक लाख रुपए से अधिक के करीब 972 विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से विभाग द्वारा इस माह चलाए गए विद्युत अभियान में 261 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं। जबकि, वर्तमान में अब भी करीब 51 विद्युत बकाएदार ऐसे हैं, जिन पर एक लाख रुपए से अधिक का बकाया है। वहीं, एक लाख रुपए से अधिक के बकाएदारों में से 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन ऐसे हैं, जो मौके पर उपलब्ध नहीं हैं और न ही उन उपभोक्ताओं का ही पता लग पा रहा है, जिनके नाम से कनेक्शन लिया गया है। ऐसे में विभाग के सामने इन दो सौ गायब उपभोक्ताओं को तलाशना बड़ी चुनौती साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायब कनेक्शन धारकों का लगाया जा रहा पता
दो सौ गायब कनेक्शन धारकों का पता लगाया जा रहा है, इसके लिए मीटर रीडरों, लाइनमैन और अवर अभियंताओं की टीमों को रिकॉर्ड के साथ खंगालने का कार्य किया जा रहा है। गायब हुए कनेक्शनों की जानकारी लग रही है, उनका विद्युत बकाया भरवाया जाएगा या फिर संबंधित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed