{"_id":"5b8c390742c792467166503f","slug":"121535916295-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: धोखाधड़ी कर हड़पी टैक्टर की किस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: धोखाधड़ी कर हड़पी टैक्टर की किस्त
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर हड़पी ट्रैक्टर की किस्त
ललितपुर। सौजना थानांतर्गत कस्बा निवासी के साथ धोखाधड़ी करते हुए ट्रैक्टर की किस्त हड़प लेने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सौजना निवासी ऊदल सिंह पुत्र हल्कू सिंह ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने कुछ साल पहले इलाइट चौराहा स्थित एक कंपनी के मैनेजर बृज श्रीवास्तव के यहां से एक ट्रैक्टर व जेटो फाइनेंस कराया था। जिसकी समय समय पर किस्तें जमा करता था, लेकिन फाइनेंस मैनेजर व उसके दो अन्य साथियों ने षड़यंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसके द्वारा दिये गए रुपयों को हड़प कर उसके साथ धोखाधड़ी कर दी। जानकारी होने पर जब पीड़ित ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी हमलावर हो गए आस पास से लोगो को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।