फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत

बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत

Tue, 14 May 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत
बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत अमझरा घाटी तिराहा पर शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी बाइक से दूर जा गिरी, जिससे मामूली चोटें आईं। टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने कुछ दूरी पर घेराबंदी करके पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नाराहट पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना सौजना अंतर्गत कस्बा के मजरा प्यासी निवासी जगू (40) अपनी पत्नी गेंदाबाई के साथ बाइक पर सवार होकर मध्य प्रदेश के खुरई में अपनी भांजी की शादी में गए थे। सोमवार की सुबह दोनों पति-पत्नी खुरई से सोजना अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह अमझराघाटी मंदिर के पास तिराहा पर पहुंचे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पत्नी बाइक से दूर जा गिरी, जबकि जगू ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को भी चोटें आईं। मौके पर ही मौजूद अमझरा चौकी पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पीछा करके रोक लिया और अपने कब्जे में ले लिया, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया। मृतक के भाई कांशीराम ने बताया कि जगू अपनी भांजी की शादी करके लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। उसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। वहीं, नाराहट थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में महिला की तहरीर के आधार पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed