{"_id":"5cd9c500bdec22076100b445","slug":"111557775616-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना में छह ससुरालियों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना में छह ससुरालियों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
ललितपुर। मध्य प्रदेश के जिला विदिशा अंतर्गत गंजबासौदा हाल मोहल्ला नदीपुरा निवासी एक महिला ने थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज के लिए दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि उसका निकाह कुरवाई निवासी अफसर के साथ दस मई 2017 को हुआ था। उसके ससुरालियों द्वारा उसे दहेज की खातिर परेशान किया जाता था। इसमें उसके पति अफसर, ससुर अशरफ, सास कुरैशा, देवर रासिद, मामा ससुर हमीद खान दहेज का परेशान करते थे और दहेज में एक लाख रुपये व मोटरसाइकिल मांगते थे। 23 सितंबर को 2108 को दोपहर दो बजे ससुुराली एक गाड़ी में बैठकर उसके घर आए और दहेज की मांग पूरी न करने पर तलाक पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।