फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अतिक्रमण, अवैध कब्जों के मामले में होगी सख्त कार्रवाई

अतिक्रमण, अवैध कब्जों के मामले में होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 05 Feb 2019 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण, अवैध कब्जों के मामले में होगी सख्त कार्रवाई
अतिक्रमण, अवैध कब्जों के मामले में होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में प्रशासनिक फेरबदल होने के बाद सोमवार को तालबेहट से स्थानांतरित होकर आई गजल भारद्वाज ने एसडीएम सदर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि भूमि पर कब्जे, अतिक्रमण के मामले तेजी से निस्तारित किए जाएंगे। यदि कोई मामला कोर्ट में है तो उसे न्यायालय प्रक्रिया से निस्तारित किया जाएगा। वहीं, अन्य मामलों को प्रशासनिक स्तर से निपटाया जाएगा।

उन्होंने रिक्त चल रहे बीएसए का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें गंभीरता से सुनते हुए निस्तारित किया जाएगा। सीसीएल के मामले में जो भी नियम होंगे, उनका पालन किया जाएगा। जहां तक विभिन्न भर्ती की जांच की बात है तो ऐसे मामले की जानकारी लेने के पश्चात जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। बता दें कि रविवार को देर शाम जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने प्रशासनिक फेरबदल किया था। जिसमें एसडीएम सदर घनश्याम वर्मा को मड़ावरा एसडीएम बनाया गया है। उनके पास ही बीएसए का अतिरिक्त चार्ज था। मड़ावरा स्थानांतरित होने के पश्चात इस चार्ज के हटने की अटकलें शुरू हो गई थी। दोपहर में तस्वीर साफ हो गई। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने इस चार्ज का निर्णय कर दिया। एसडीएम सदर गजल भारद्वाज ही बीएसए का अतिरिक्त प्रभार देखेंगी। इस फेरबदल से शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। उधर, जिला उद्योग व्यापार मंडल ने नवागंतुक उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री मनीष सडैया, जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा, प्रदीप सतरवांस, कमलेश सराफ, शैलेंद्र सिंघई, अभिषेक अनोरा, नवनीत किलेदार बॉबी राजा, विशाल सराफ, संजय जैन रिंकू संजीव सोंरया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed