फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तालबेहट पेज 2

तालबेहट पेज 2

Mon, 13 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट पेज 2
गैस रिफिलिंग करते समय कार में लगी आग
विज्ञापन

विरधा (ललितपुर)। अवैध रूप से कारों में रिफिलिंग की जा रही गैस से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसा ही वाकया विरधा कस्बे में रविवार को हुआ। इस दौरान कार में गैस की रिफलिंग करते समय भीषण आग लग गई। इससे घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गौरतलब हो कि जिले में जगह-जगह अवैध रूप से कारों में गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा है। रविवार को विरधा कस्बे में सुबह नौ बजे मुकेश कुमार पुत्र अनिल कुमार अपनी कार में गैस भरवा रहा था। इसी दौरान उसकी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते उसने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में एक दूसरा सिलेंडर रखा होने के कारण कोई आग बुझाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी से कार पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed