{"_id":"5977aaec4f1c1bb92a8b45ec","slug":"111501014764-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश से आठ पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश से आठ पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा
Updated Wed, 26 Jul 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा
ललितपुर। थाना जाखलौन पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के आरोप में आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। ग्राम अमऊखेड़ा निवासी बड़ी दुलैइया पत्नी हरपाल सिंह ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ वर्ष पूर्व पति की मृत्यु हो जाने के उपरांत पीड़िता ने अपने पहचान वाले थाना पाली के ग्राम करमरा निवासी कल्यान से पति की जमीन अपने नाम परिवर्तन कराने की बात कही। इस पर कल्यान महिला को तहसील ले गया और अपने अन्य सात साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत पति के नाम जमीन को उसके नाम परिवर्तित कराने की जगह खुद के नाम पर करा लिया। पीड़िता को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जाखलौन पुलिस से सहायता मांगी, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सहायता नहीं की और आरोपियों के खिलाफ मामला भी पंजीकृत नहीं किया। इस पर पीड़िता ने न्यायालय की चरण ली। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने के निर्देेश दिए। इस पर पुलिस ने उक्त नामजद आठ आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।