फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अवैध शराब बेचते दो महिलाएं गिरफ्तार, मुकदमा

अवैध शराब बेचते दो महिलाएं गिरफ्तार, मुकदमा

Sat, 16 Mar 2019 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बेचते दो महिलाएं गिरफ्तार, मुकदमा
शराब बेचते दो महिलाएं गिरफ्तार, रिपोर्ट
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत शुक्रवार को आबकारी विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

उप आबकारी आयुक्त एसके राय के निर्देश पर आबकारी अधिकारी एसपी पांडेय द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी निरीक्षक संजीव तिवारी ने बताया कि मोहल्ला सिद्धनपुरा, स्टेशन क्षेत्र, कैलगुवां तिराहा, मवेशी बाजार आदि स्थानों में दबिश दी गई। जहां कच्ची शराब बेच रहीं सुनीता पत्नी हरी एवं विनीता पत्नी सुरेश को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाओं के पास से आबकारी दल ने 22 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। टीम में जमील, अशोक, शाहरीन व दीपा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed