{"_id":"5abaa1cf4f1c1b304e8b49a1","slug":"101522180559-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: पुलिस ने पकड़े जुआरी और सटोरिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: पुलिस ने पकड़े जुआरी और सटोरिया
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पकड़े जुआरी और सटोरिया
शहर क्षेत्र से सट्टा कारोबारी पकड़ा, बालाबेहट पुलिस ने पकड़ा जुआ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
सोमवार को बालाबेहट थाना पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर जुआरियों और सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। बालाबेहट थानांतर्गत ककोरिया गांव स्थित एक बाड़े में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जुआरियों के पास से 2600 रुपये बरामद होने पर पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि ककोरिया गांव निवासी भूरे के बाड़े मेें सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर एसआई हरीकृष्ण ने साथ घेरा बंदी कर जुएं के फड़ पर छापेमारी करते हुए गांव के सरमान सिंह पुत्र पंचम सिंह, सामत लोधी पुत्र मुलू, चंद्रप्रकाश पुत्र घनश्याम, परसादी पुत्र सुमेर सहरिया व पठारी गांव निवासी शिशुपाल पुत्र कुम्मोद को गिरफ्तार कर लिया। जुआरियों की तलाशी और फड़ से पुलिस को 2600 रुपये बरामद होने पर पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, शहर कोतवाली अंतर्गत सदर चौकी पुलिस ने सोमवार को मुहल्ला लक्ष्मीपुरा में सट्टा खेले जाने की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान एक सटोरिये को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सट्टे के 1355 रुपये बरामद होने पर पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की शाम सदर चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह भदौरिया को सट्टा खेले जाने की सूचना मिलने पर मुहल्ला लक्ष्मीपुरा में स्थित गौड़ बाबा मंदिर के पास छापेमारी की। इस दौरान मुहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी बहादुर पुत्र मन्नूलाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ के बाद भी सट्टा कारोबारी ने अपने दूसरे साथी का नाम नही बताया। तलाशी के दौरान पकड़े गए आरोपी के पास से 1355 रुपये बरामद होने पर पुलिस ने पकड़े गए नामजद आरोपी और एक अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।