फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   वाहन चोरों का हुआ खुलासा

वाहन चोरों का हुआ खुलासा

Mon, 02 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोरों का हुआ खुलासा
वाहन चोरों का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन

ललितपुर।
जिले में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चोरों की धरपकड़ कर रही क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को शनिवार को एक सफलता हाथ लगी। कई राज्यों में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। क्राइम ब्रांच ने पाली थानाध्यक्ष की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो स्कूटी समेत दस बाइकों को बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस को आता देख उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसका खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में जानकारी दी।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने बताया कि कुछ समय से नगर व जनपद के अन्य क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाओं के प्रकाश में आने के बाद से आरोपियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा था। इसके क्रम में क्षेत्राधिकारी नाराहट देव आनंद के नेतृत्व में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए क्राइम ब्रांच जुट गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के श्याम सुंदर यादव ने पाली थानाध्यक्ष के साथ संयुक्त कार्रवाई करने हुए बजरंगगढ तिराहे के पास से घुमंतू जाति के एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर थाना पाली के मुहल्ला नटयाना निवासी नवीन नट उर्फ नब्बी पुत्र हबीब खान को पाली की ओर आता देख गिरफ्तार कर लिया। बाइक चोर के पास से चोरी की बाइक बरामद होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो, इस दौरान पुलिस ने बाइक चोर की निशान देही पर आसपास के क्षेत्रों में बेची गई बाइकों की जानकारी मिलने पर चोरी की आठ बाइक व दो स्कूटी बरामद कर लीं। वही क्राइम ब्रांच टीम ने बाइक चोर के फरार साथी मध्यप्रदेश के जिला भोपाल के जहांगीराबाद निवासी छोटे खान पुत्र कदीर खान की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले भी बाइक चोरी की कर चुके हैं वारदातें
पकड़ा गया आरोपी एक साल पहले भी तत्कालीन पाली थानाध्यक्ष ने नवीन को चोरी की बाइकों सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश के जिला सागर, वीना, विदिशा, भोपाल व जनपद में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से जिला अस्पताल परिसर से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। आरोपी घुमंतू जाति का होने के कारण जनपद व मध्यप्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्रों में घूमकर बाइकों की चोरी कर उन्हें मात्र 2500 रुपये में बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से चोरी हुई बाइक बरामद
क्राइम ब्रांच की टीम ने बाइक चोर के पास से 27 फरवरी को न्यायालय परिसर से चोरी की गई बाइक, जिला अस्पताल से 25 मई को चोरी बाइक, क्षेत्रपाल मंदिर के पास से 29 अगस्त को चोरी बाइक, 21 अगस्त को थाना मड़ावरा के ग्राम रजौला से चोरी की गई बाइक, मध्यप्रदेश के मालथौन के ग्राम खिरियाकंला से सात अगस्त को चोरी की गई बाइक, मध्यप्रदेश के जिला सागर के बहेरिया से चोरी की गई बाइक, भोपाल के ग्राम कोटरा से चोरी की गई स्कूटी, मध्यप्रदेश के जिला बिदिशा के चोरी की गई बाइक व बिना नंबर की एक स्कूटी एवं एक बाइक बरामद हुई है। बाइक चोर बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट व उसकी चेसिस बदलकर धोखाधड़ी कर लोगों को बेच देते थे। पुलिस ने अंर्तराज्यीय चोर के खिलाफ चोरी की बाइकें बरामद होने पर धोखाधड़ी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


यह टीम रही शामिल
अंर्तराज्यीय वाहन चोरी के खुलासे में पाली थानाध्यक्ष केएन सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, संतोष कुमार, अमित कुमार, नफीस अहमद, क्राइम ब्रांच के श्याम सुंदर यादव व सिपाही रविंद्र कटियार व अजमत उल्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed