फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ????? ????? ?? ?? ?? ????? ?? ?????

The killing of the young woman 's neck was cut

Mon, 17 Aug 2015 12:42 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बार थाना क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय ढंग से लापता युवती को नृशंस तरीके से मौत के घाट उतारा गया था। युवती की न सिर्फ धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई, बल्कि तेजाब से चेहरा जलाकर पहचान मिटाने का प्रयास भी किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवती का धारदार हथियार से गला काटा गया था। पैर और जांघ में भी धारदार हथियार से हमला किया गया। गर्दन और हाथ के बीच वाले हिस्से में भी नुकीला हथियार घोंपने के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा मृतका के चेहरे को तेजाब से जलाया गया, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नृशंस तरीके से मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से ऐसा किया होगा। शव क्षत-विक्षत होने की वजह से प्रारंभिक जांच में बलात्कार की पुष्टि नहीं हो पाई है। डाक्टरों ने उसकी स्लाइड बनाकर पैथालॉजी लैब भेज दी गई है।
विज्ञापन



विदित हो कि बार थाने के एक गांव में अपने पिता के यहां रह रही 22 वर्षीय युवती बीती नौ अगस्त की रात शौच को जाने की बात कहकर घर से निकली थी, तभी से वापस नहीं लौटी। युवती के पिता ने गांव के कुछ लोगों पर पुत्री का अपहरण करके हत्या करने के आरोप लगाए थे, लेकिन पुलिस ने महज गुमगुशदगी दर्ज करके जांच शुरू की थी। चार दिन बाद युवती का शव गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के खेत में बने भूसे के कमरे से बरामद कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमरे में ही उतारा गया मौत के घाट
मौकाए- वारदात से प्रतीत हो रहा है कि युवती को भूसे वाले कमरे में ही मौत के घाट उतारा गया था, क्योंकि जिस निर्जन स्थान पर कमरा बना है, वहां किसी को भी मृत अवस्था में नहीं ले जाया जा सकता है।

महिला थानाध्यक्ष ने लिए बयान
सनसनीखेज मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने महिला थानाध्यक्ष रचना राजपूत को मौके पर भेजा। महिला थानाध्यक्ष की टीम ने गांव में रहने वाली महिलाओं के बयान लेकर एसपी को गोपनीय रिपोर्ट सौंपी है।


दूसरी महिला की नृशंस हत्या
बार थाना क्षेत्र में दूसरी महिला की नृशंस तरीके से हत्या की गई है। इसके पहले बांध के निकट निर्वस्त्र पड़ी मिली। अज्ञात महिला की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी। पुलिस उस मृतका की शिनाख्त भी नहीं कर पाई कि दूसरी महिला मौत के घाट उतार दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed